BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2024, 4:23 pm
BIG NEWS : सांसद सुधीर गुप्ता ने मंदिरों की साफ सफाई में सहभागिता की, 22 जनवरी को दीपावली मनाने के लिए दिलाया संकल्प, पढ़े खबर  

Share On:-

मंदसौर। सांसद सुधीर गुप्ता ने प्रातः नगर के विभिन्न मंदिरों में जाकर विशेष सफाई अभियान में हिस्सा लिया। सांसद सुधीर गुप्ता ने मंदसौर नगर के वार्ड नो 23 के श्री भोई वाडा स्थित राम मंदिर, पालीवाल समाज के मदन मोहन मंदिर, अम्बा वाडी मंदिर, न्याय पति तोप वाले बालाजी मंदिर, वार्ड 18 के हनुमान मंदिर, पीपलेश्वर माताजी मंदिर, वार्ड 17 के अम्बे माता मंदिर सहित अन्य मंदिरों में साफ-सफाई की। इसी के साथ ही सांसद गुप्ता ने अपने आसपास स्वच्छता रखने के लिए जागरूक किया और 22 जनवरी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन पर मंदिरों में भजन कीर्तन तथा सायं काल दीपावली मनाने के लिए संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को श्रीराम एक बार पुनः भारत की पवित्र धरा पर पधारे रहे हैं और अवध की प्रजा सहित पूरे भारत की प्रजा इस ऐतिहासिक पल को उत्सव के रूप में मनाने के लिए उत्साहित है। इस आनंद उत्सव में आज हमने भी भाग लिया और एक विशेष सफाई अभियान मंदिरों की सफाई से शुरुआत की है। 
सांसद गुप्ता ने अभियान के साथ संसदीय क्षेत्र के नागरिकों से विशेष अनुरोध किया कि अपने समीप के मंदिरों घरों और सार्वजनिक जगहों की साफ सफाई कर इस आनंदित उत्सव को त्यौहार के रूप में मनाए। आज देश का प्रत्येक नागरिक प्रभु श्री राम की अगवानी के लिए उत्साह और प्रफुल्लित भाव से त्योहार के रूप में मना रहा है और ऐसे में हम सब का कर्तव्य बन जाता है कि हम इस पुण्य कार्य में अपना अभय योगदान दें। इसी के साथ ही उन्होने प्रातः निकलने वाली प्रभात फेरी में भी सहभागिता की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE