नीमच। अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या महाविद्यालय में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में महाविद्यालय के चित्रकला विभाग में भगवान श्री राम के जीवन चरित्र विषय पर आधारित पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एन के डबकरा द्वारा छात्राओं को भगवान श्री राम के जीवन चरित्र विषय पर चित्रांकन एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रेरित किया।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम वसुन्धरा चौहान, द्वितीय डिम्पल यादव तथा कुमकुम चौहान, तृतीय श्रेणी में रहीं। इसी प्रकार स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में प्रथम वसुन्धरा चौहान, द्वितीय भावना वलेचा रहीं, सुनीता शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निर्णायकों की भूमिका में प्रो डॉ बीना चौधरी, प्रो मीनू पटेल और प्रो कुसुम मालवीय रहीं।
प्रतियोगिता की आयोजन समिति में प्रो डॉ राजेश कुमार डोडिया, प्रो शालिनी श्रीवास्तव और प्रो नेहा प्रजापत रहे।