प्रतापगढ़। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ अंजलि राजोरिया ने प्रतापगढ़ जिले में वर्ष 2024 के लिए दो स्थानीय अवकाश घोषित किये है। जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार जिले में 23 मई 2024, गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा पर और 17 सितम्बर 2024, मंगलवार को अनन्त चतुर्दशी पर स्थानीय अवकाश रहेगा।