BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2024, 6:33 pm
BIG NEWS : लोगों को आसानी से रिकॉर्ड मिल सके, इस हेतु रिकॉर्ड रूम व्यवस्थित किया जाएगा, कलेक्टर ने किया निरीक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। रतलाम स्थित पुराने कलेक्ट्रेट परिसर में बनाया गया रिकॉर्ड रूम अब व्यवस्थित किया जाएगा ताकि लोगों को आसानी से वांछित रिकॉर्ड मिल सके। इसके लिए कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार द्वारा गुरुवार को रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर विभिन्न कक्षों में पहुंचे, रिकॉर्ड रूम के प्रभारी से रिकॉर्ड संधारण के बारे में जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने यह सुनिश्चित करने को कहा कि जब भी किसी व्यक्ति को उसके वांछित रिकॉर्ड की जरूरत हो तो बगैर समय गवाएं उसको रिकॉर्ड मिल सके इसके लिए जरूरी है कि रिकॉर्ड को नियोजित ढंग से रखा जाए, सूचीबद्ध किया जाए। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित तहसीलों के कर्मचारियों को बुलवाया जाकर भी रिकॉर्ड संधारण में मदद ली जा सकती है। जरूरतमंद व्यक्ति को रिकॉर्ड सहजता से उपलब्ध हो सके। रिकॉर्ड रूम में अनुपयोगी रिकॉर्ड का विनष्टीकरण शासकीय नियमानुसार करने के भी निर्देश कलेक्टर ने दिए। रिकॉर्ड संधारण के अलावा कलेक्टर द्वारा निरीक्षण के दौरान रिकार्ड रूम की वृहद साफसफाई के लिए भी निर्देशित किया गया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर लाक्षाकार द्वारा जिलें की तहसील कार्यालयों में भी रिकार्ड के व्यवस्थित संधारण हेतु संबंधित एसडीएम तथा तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE