BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2024, 7:18 pm
KHABAR : राजस्व विभाग से संबंधित प्रकरणों के निराकरण हेतु आयोजित राजस्व महाअभियान शिविर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। राज्य शासन के निर्देशों के परिपालन में राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख की त्रुटियों को ठीक करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में राजस्व महाअभियान प्रारंभ किया गया। यह महाअभियान 15 जनवरी से 29 फरवरी तक संचालित किया जायेगा।
कलेक्टर तन्वी हुड्डा के मार्गदर्शन में राजस्व महाअभियान के दौरान राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में राजस्व रिकॉर्ड का वाचन, समग्र ई-केवाईसी और समग्र से खसरे की लिंकिंग, आरसीएमएस पर प्रकरण दर्ज कराना, आरसीएमएस पर लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण, उत्तराधिकार नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, नक्शे में तरमीम संबंधी जानकारी ग्रामवासियों को दी जा रही हैं। कलेक्टर हुड्डा ने ग्राम पंचायत आमलीपठार एवं मानपुर में आयोजित राजस्व शिविर में पहुंचकर शिविर का निरीक्षण किया और अभियान के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने पटवारी से आरसीएमएस में दर्ज प्रकरणों एवं अविवादित नामांतरण, अविवादित बंटवारा, अभिलेख दुरुस्ती संबंधी प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण, आधार से ई-केवायसी और खसरे तथा आधार की लिंकिंग की कार्यवाही की प्रगति की जानकारी ली।
इस दौरान कलेक्टर ने निरीक्षण की गई पंचायतों में उपस्थित ग्रामीणों से बाल विवाह, सिकल सेल अनीमिया को लेकर भी चर्चा की और कहा की जिले में शादियों का दौर शुरू होने वाला है अतः शादी के पूर्व आपके बच्चों की सिकल सेल की जांच अवश्य करवाए। जांच की सुविधा आपके उप स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध हैं। उन्होंने इस कार्य हेतु सीएचओ को निर्देशित किया। इसके साथ ही कलेक्टर ने ग्रामीणों की अन्य समस्याओं को भी जाना तथा ग्राम पंचायत सचिव एवं पटवारी को उनके समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE