BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 19, 2024, 11:37 am
KHABAR : उपलब्धियां और शिकायत के लिए नहीं, समस्या हल करने के लिए बैठक बुलाई हैं - विधायक मारू, पढे़ शब्बिर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। जनपद पंचायत सभा कक्ष में विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू ने विभागीय विकास कार्याे की समीक्षा बैठक ली। श्री मारू ने कहा सिर्फ उपलब्धियां बता दी और बैठक हो गई है। इसलिए यह बैठक नहीं बुलाई गई। विकास तो अनवरत हो रहा है और नवीन कार्याे की भी स्वीकृति भी मिल रही है। लेकिन ऐसे कोन से काम है जो लंबे समय से पेंडिंग चल रहे है यह काम किस कारण पेडिंग है। हमने वह कारण हल करने की कोशित की अपने उच्च अधिकारी को अवगत कराया। यह महत्वपूर्ण है। आज समीक्षा बैठक में हमें यही करना है और लंबे समय से पेंडिंग विकास कार्याे का निराकरण उनका निर्माण शुरू करवाना है। इसके लिए हमें कलेक्टर, संभागयुक्त, प्रमुख सचिव अथवा आवश्यक उच्च अधिकारी से बात करना है। वह अवगत कराए ताकि। महिला बाल विकास द्वारा मजिरिया, भाटखेड़ी बुजुर्ग, कीरपुरिया, महागढ़, पड़दा में आंगनवाड़ी भवन स्वीकृत होने के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ इस पर विभागीय अधिकारी ने बताया अधिकांश जगह भूमि नहीं मिलने से समस्या आ रही है। इस पर विधायक मारू ने एसडीएम पवन बारिया और जनपद सीईओं को आवश्यक कार्रवाई कर स्थान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम पवन बारिया, सीईओ अरविंद डामोर, सरपंच संघ अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव मंचासीन थे। कृषि विभाग की समीक्षा में विभाग द्वारा किसानों के मिलने वाले अनुदान वाले ऋण में प्रगति नहीं होने पर विधायक मारू ने नाराजगी जताई। विभाग द्वारा बैंकों में तो प्रकरण भेज दिए लेकिन बैंक ने उन्हें स्वीकृत नहीं किए। इस श्री मारू ने एसडीएम को निर्देशित किया और कहा क्या कारण है बैंक में प्रकरण लंबित पड़े है। गैाशाला निर्माण की जानकारी श्री मारू ने ली। वर्तमान में करीब 12 गौशाला का निर्माण पूरा हो गया 4 का कार्य प्रगतिरथ हैं श्री मारू ने कहा नवीन गौशाला की संचालन की क्या स्थिति है इनमें गोबर को कम्पोस्ट बनाया जा रहा है या नहीं।  इस डॉ. राजेश पाटीदार ने जानकारी दी। विभाग में रिक्त पदो की स्थिति से भी अवगत कराया गया। श्री पाटीदार ने बताया अभी कुछ नवीन भर्ती विभाग में हुई है लेकिन नियुक्ति होना बाकि है नियुक्ति मिलने पर कुछ पशु चिकित्सक मनासा को मिल सकते है। जलसंसाधन विभाग की समीक्षा में श्री मारू ने स्वीकृत बांध की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। मनासा रामपुरा उद्धवहन सिंचाई योजना की क्या प्रगति है इसकी भी जानकारी भी श्री मारू ने ली। साथ ही गांधी सागर बांध से हर घर नल से योजना की प्रगति रिपोर्ट की भी जानकारी श्री मारू ने ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। स्वास्थ्य, लोक निर्माण, पीएचई, खाद्य सहित अन्य विभाग के विकास कार्याे की भी समीक्षा श्री मारू ने की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE