नीमच। 20 जनवरी को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक वात्सल्य भवन नीमच में निःशुल्क जोड़ रोग परामर्श शिविर का आयोजन एचसीजी हॉस्पिटल्स अहमदाबाद एवं नीमच जिला प्रेस क्लब के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है।कैंप संयोजक विमल कांठेड़ ने बताया कि नीमच जिला प्रेस क्लब के माध्यम से शिविर में गुजरात के प्रसिद्ध जोड़ रोग प्रत्यारोपण सर्जन डॉ. प्रियांक गुप्ता चिकित्सक एचसीजी मल्टीस्पेशल्टी हॉस्पिटल अहमदाबाद के जीनोन्हे 35,000 से अधिक जोडों के रोगियों का बिना आपरेशन सफल इलाज एवं 10000 से ज़्यादा सफल ऑपरेशन का व्यक्तिगत अनुभव है घुटने, कूल्हे एवं अन्य जोडों के दर्द तथा लिगामेंट संबंधित समस्याओं के परामर्श देंगे।इस आयोजन के लिये व्यापक तैयारियों को एचसीजी हॉस्पिटल के प्रबंधन साथ अंतिम रूप दिया गया है। साथ ही हॉस्पिटल के डॉ विशाल भट एवं नीमच जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष गुर्जर सहित उपाध्यक्ष ललितसिंह चूंडावत, सचिव मनीष चांदना, कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, सह सचिव मुकेश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य राजू नागदा दास्सा व अर्जुन जायसवाल के साथ ही विधिक सलाहकार भारत सोलंकी ने जनमानस से निशुल्क कैंप मै सहभागिता के लिए अनुरोध किया हैं।