जावद। अयोध्या में प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के पावन उत्सव को लेकर जावद विधानसभा के कांग्रेस नेता समन्दर पटेल मित्र मंडल की अगुवाई में जावद विधानसभा क्षेत्र के रतनगढ़ व सिंगोली ब्लाको मे हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।यह आयोजन रतनगढ़ व सिंगोली ब्लॉक के कांग्रेसजनों तथा धर्मप्रेमी बंधुओं के नेतृत्व में प्रमुख मंदिरों पर श्री हनुमान चालीसा पाठ का पारायण किया गया।दिनांक 17 जनवरी बुधवार को डीकेन, रतनगढ़, झांतला व सिंगोली में नगरों ने रामधुन निकाल कर धार्मिक आयोजन किये गए। तत्पश्चात श्री हनुमान चालीसा पाठ का पारायण किया गया।कार्यक्रम के दौरान रतनगढ़ ब्लाक अध्यक्ष गोविन्द सिंह चुण्डावत,सिंगोली ब्लाक अध्यक्ष मनीष जैन,डिकेंन नगर कांग्रेस अध्यक्ष मोहन शर्मा,प्रभात बैरागी एडवोकेट, मोहनलाल पाटीदार एडवोकेट, शंकर लाल मुच्चरा, विष्णु व्यास, कुशब चंद कुमावत, दसरथ पटेलिया, मोहनलाल पाटीदार, अंबालाल पटेलिया, सांवरा भाई गुजर, सत्तू भाई गुजर, रामलाल तावड़, रामरतन पाटीदार, मेगराज गुजर, लालाराम मेघवाल, दिनेश जोशी रामनगर, महेश सोनी, हेमसिह बंजारा, धीरज व्यास, नानालाल चारण, मनोहर लड्ढा, विष्णु धाकड़,प्रीतम सोलंकी,कमल छपरीबंद, नीलेश रावल, मनोहर जाट, अनिल जैन,घिसलाल धाकड़, बालकिशन धाकड़, नीलेश धाकड़, श्रवण सेन,माणक धाकड़, देवीलाल धाकड़ सिंगोली कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजेश नागौरी, सत्तू धाकड़, मुकेश धाकड़ आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।