मन्दसौर। पिपिलियामण्डी स्थित डेफोडिल्स स्मार्ट स्कुल में दिनाक 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में मनाये जाने वाले श्री राम मंदिर मे मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को बडे ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यकम मे मुख्य अतिथि के रूप मे अशोक शर्मा (जिला खेल अधिकारी) मानंसिह माछोपुरिया (पुर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, एवम वरिष्ठ समाजसेवी) रमेश पाटीदार (वरिष्ठ समाजसेवी) उपस्थित थे। डेफोडिल्स के डायरेक्टर विनोद शर्मा द्वारा सन् 1990 के कार सेवा जत्थे के अपने स्वय के अनुभव विद्यार्थियो तथा उपस्थित अभिभावको से साझा किये गए। विद्यालय के विद्यार्थियो तथा शिक्षको द्वारा रामायण, हनुमान चालिसा, रामस्तुति, गीत, भजन, तथा नृत्य आदि का सुन्दर प्रस्तुतिकरण किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ मे अतिथियो का स्वागत विद्यालय के चौयरमेन रूपचंद होतवानी द्वारा किया गया । स्वागत सम्भाषण विद्यालय प्राचार्य प्रिया शर्मा द्वारा दिया गया । आभार सपना भाटी द्वारा माना गया। मंच संचालन पिंकी पाटीदार द्वारा किया गया।