BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 19, 2024, 4:33 pm
KHABAR : सिंहस्थ 2028 मद से मंदसौर के विकास के लिए सिसोदिया ने शुरू किए प्रयास, मुख्यमंत्री डॉ यादव को पूर्व विधायक ने लिखा पत्र, विभिन्न योजनाओं के लिए मांगी राशि, पढे़ खबर 

Share On:-

मंदसौर। मंदसौर विधानसभा का समग्र विकास करने के लिए कृत संकल्पित पूर्व विधायक एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता यशपालसिंह सिसोदिया ने महाकाल की नगरी उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ 2028 के मद से भगवान पशुपतिनाथ की पवित्र नगरी मंदसौर के विकास के लिए प्रयास शुरू करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा जिसकी प्रतिलिपी उपमुख्यमंत्री एवं वित मंत्री जगदीश देवडा को भी प्रेषित की। सिसोदिया ने मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर रहते हुए सिंहस्थ 2004 मद से 18 लाख रूपऐ तथा विधायक रहते हुए सिंहस्थ 2016 के मद से 32 करोड रूपऐ की राशि स्वीकृत कराई थी जिससे मंदसौर में मेनपुरिया आश्रम का विकास, पशुपतिनाथ विश्राम गृह, सड़क समेत विभिन्न विकास कार्य सम्पन्न हुए थे। 


पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसोदिया ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मंदसौर के विकास की योजनाओं से कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के माध्यम से पत्र भेजकर मांग करते हुए कहा कि साल 2004 और साल 2016 में सिंहस्थ मद से मंदसौर के विकास के लिए राशि स्वीकृत की गई थी। साल 2028 में पुनः राजाधिराज महाकाल महाराज की नगरी में सिंहस्थ का आयोजन किया जा रहा है इसकी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। महाकाल की नगरी उज्जैन से आते-जाते हुए बडीं संख्या में श्रृद्धालु अष्टमुर्ति भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए भी आते है इसलिए मंदसौर के विकास के लिए सिंहस्थ मंद से विकास की आवश्यकता है। जिसमें पशुपतिनाथ मंदिर के समीप भावसार समाज की धर्मशाला के पीछे तथा रामानुज कोट परिसर के समीप खुली भूमि का विकास, पार्किग एवं फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जाना है। पशुपतिनाथ परिसर के समीप स्थित लक्कडपीठा पंप हाउस परिसर के समीप पार्किंग झोन का विकास तथा शिवना नदी की छोटी पुलिया  को स्टॉपडेम सहित नई एवं उंची पुल का निर्माण, शिवना नदी के तट पर रिंग रोड को मुक्तिधाम तक बढाना व  कास्तकार रेस्टोरेंट के समीप से शिवना नदी पर सीतामऊ की तरफ आवागमन के लिये पुलिया एवं स्टॉपडेम का निर्माण,  पशुपतिनाथ लोक परिसर की प्राप्त राशि 25 करोड रूपये को योजना के विस्तारीकरण में पार्ट-2 अंतर्गत राशि 25 करोड रूपये और स्वीकृत की आवश्यकता है। 


सिसोदिया ने मुख्यमंत्री डॉ यादव से मंदसौर के विकास के लिए सभी बिंदूओं की तकनीकी स्वीकृती हेतु डी.पी. आर. बनाकर कार्ययोजना मे शामिल किये जाने हेतु प्रर्याप्त बजट स्वीकृत करने का आग्रह किया। सिसोदिया ने पत्र की प्रतिलिपी मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ से विधायक एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री जगदीश देवडा को भी प्रेषित कर आग्रह किया कि मंदसौर के विकास के लिए महत्ती योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की जाऐ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE