BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 19, 2024, 6:26 pm
REPORT : अवैध रूप गैस टंकिया संग्रहित पाये जाने और व्यावसायिक उपयोग पर जप्ति की कार्रवाई, आरोपी के विरूद्ध दर्ज किया प्रकरण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन तथा एडीएम नेहा मीना के मार्गदर्शन में गुरूवार को श्री सांई इंटरप्राइजेस आनंद विहार कॉलोनी सांई मंदिर रोड़ मनासा स्थित गोदाम के संचालनकर्ता नारायण प्रसाद पिता श्री राम निवासी आनंद विहार कॉलोनी सांई मंदिर रोड़ मनासा की जांच तहसीलदार मनासा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी विजय निनामा एवं पुलिस बल पुलिस थाना मनासा की उपस्थिति में की गई हैं।

जिला आपूर्ति अधिकारी आर.एन.दिवाकर ने बताया, कि जांच के दौरान मौके पर सांई इंटरप्राइजेस आनंद विहार कॉलोनी, मनासा स्थित गोदाम में गैस पाइंट कंपनी के 57 नग गैस सिलेण्डर (क्षमता19.2किग्रा) एवं 29नग गैस सिलेण्डर (क्षमता 15 किग्रा) का गोदाम में अवैध रूप से संग्रहित पाया जाकर उसका व्यावसायिक उपयोग किया जाना पाया गया। अवैध रूप से रखे गैस सिलेण्डर के भंडारण के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये गए। जिससे इनके गोदाम से 57नग गैस सिलेण्डर (क्षमता 19.2 कि.ग्रा.) एवं 29 नग गैस सिलेण्डर (क्षमता 15 किग्रा) गैस पाइंट को जप्त कर, संबंधितों के विरूद्ध न्यायालय कलेक्टर जिला नीमच में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE