नीमच। जनपद पंचायत नीमच की साधारण सभा की जनपद अध्यक्ष शारदा धनगर की अध्यक्षता में 29 जनवरी 2024 को दोपहर 12.15 बजे बीआरसी भवन नीमच में आयोजित की गई है। बैठक में विभागीय कार्याे की समीक्षा, वर्ष 2024-25 के लिए बीपीडीपी खण्ड पंचायत विकास योजना के कार्य पर चर्चा की जावेगी। सीईओ जनपद नीमच ने संबंधितों से बैठक में उपस्थित होने का आगृह किया है।