नीमच। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जावद राजकुमार हलदर द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र भाग 6/4 के अन्तर्गत एक पीड़ित परिवार को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। आम्बा जाट निवासी धन्नीलाल पिता भुरालाल भील की पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर मृतक के वारिस नाबालिक देवीलाल पिता धन्नालाल, सरपस्ता दादी चुन्नीं बाई पति भूरालाल, बल्दतर खां निवासी पृथ्वी राज पिता देवराम भील की पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर मृतक की वारिस पत्नी रतनी बाई तथा खारडा निवासी जोगा उर्फ जोगाराम पिता राउराम की पानी में डूबने से मृत्युु हो जाने पर मृतक के वारिस पिता राउराम पिता मेगाराम जाट को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।