BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 20, 2024, 11:04 am
KHABAR :  14 से 22 जनवरी तक मंदिरों में स्वच्छता अभियान में बाबा भंवरनाथ जी मंदिर प्रांगण में चलाया गया सफाई अभियान, पढे़ मनोज शुक्ला की खबर 

Share On:-

भौरासा। 22 जनवरी को अयोध्या मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 14 से 22 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सभी मंदिरों और पूजा स्थलों के आसपास क्षेत्र में साफ सफाई के साथ मंदिरों को सुसज्जित किया जाएगा। इसी तारतम्य में शुक्रवार को इस स्वच्छता अभियान मे भौरासा नगर व क्षेत्र के प्राचीन बाबा भंवरनाथ जी मंदिर प्रांगण में सोनकच्छ क्षेत्र के विधायक  डॉ राजेश सोनकर के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया विधायक सोनकर द्वारा सर्वप्रथम बाबा भंवरनाथ जी महाराज का दर्शन कर पूजन किया गया आपको बता दे कि भगवान श्री राम का अयोध्या में ही नहीं बल्कि पूरे देश से लेकर विदेशों के हिंदू मंदिरों में आगमन होने वाला है। राम लला के स्वागत के लिए सभी लोग तैयारी में जुटे हुए हैं। 22 जनवरी तक किसी प्रकार की कोई कमी न रहे, इसलिए अभी से पूजा-पाठ की व्यवस्था में लगे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 14 जनवरी से सभी मंदिरों में सफाई अभियान शुरू किया जा रहा है साथ ही रंग-रोगन से लेकर मरम्मत का कार्य भी किया जा रहा है उसी के चलते विधायक डॉ सोनकर द्वारा बताया गया कि अपने अपने नगर व ग्राम  का आयोध्या मानकर प्रमुख मंदिर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है वही विधायक डॉ राजेश सोनकर, सोनकच्छ मंडल अध्यक्ष ठा, राजेंद्र सिंह मोड़रिया, नगर परिषद अध्यक्ष संजय जोशी, उपाध्यक्ष जय सिंह राणा व पार्षदों सहित नगर के गणमान्य नागरिकों द्वारा आज शुक्रवार को मंदिर प्रांगण में सफाई अभियान को चलाते हुए पूरे प्रांगण पर झाड़ू निकालकर उसे धोते हुए स्वच्छ किया गया वही आने वाले दिनों में नगर के अन्य मंदिरों पर भी सफाई अभियान चलाया जायेगा वही विधायक डॉ राजेश सोनकर द्वारा सोनकच्छ क्षेत्र की जनता से निवदेन किया गया है की क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों पर 22  जनवरी तक सफाई अभियान चलाया जायेगा। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE