BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 20, 2024, 11:03 am
KHABAR : मुख्‍यमंत्री डॉ यादव पं. कुमार गंधर्व की जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव देवास में पद्मविभूषण पं. कुमार गंधर्व की जन्म शताब्दी वर्ष को लेकर स्थानीय पं. कुमार गंधर्व प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्‍यमंत्री डॉ  यादव ने दीप प्रज्वलित कर तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम के शुभारम्‍भ अवसर पर मुख्‍यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि पं. कुमार गंधर्व संगीत की दूनिया में अद्वितीय थे। हम धन्य की हमे जन्म शताब्‍दी पर आयोजित कार्यक्रम में आने का सौभाग्य मिला है। हमने देवताओं को तो नहीं देखा, न इंद्र की सभा में कभी गए, लेकिन पं. कुमार गंधर्व के माध्यम से समझ सकते हैं कि इंद्र की सभा कैसी होती होगी। कालजयी शास्त्रीय गायक पंडित कुमार गंधर्व अद्वितीय व्यक्तित्व के धनी थे। मुख्‍यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि दो देवियों के वास से देवास की पहचान है। पं. कुमार गंधर्व देवास के कोहिनूर है। उन्‍होंने कहा कि प. कुमार गंधर्व छाया चित्र की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिसमें दिख रहा है कि बड़े-बड़े कलाकारों के साथ बाल कलाकार के रूप सुंदर प्रस्तुतियां दी है। प्रदर्शनी में  प. कुमार गंधर्व के बाल कलाकार से बडे होने तक का विराट रूप देखा है। प. कुमार गंधर्व अंतराष्‍ट्रीय स्‍तर पर भारत का गौरव है।कार्यक्रम में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक गायत्री राजे पवार,मनोज चौधरी,आशीष शर्मा, मुरली भंवरा, डॉ राजेश सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटरिया, देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव, सभापति रवि जैन, जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, दुर्गेश अग्रवाल, सुभाष शर्मा सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, एसपी संपत उपाध्याय, अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे, नगर निगम आयुक्त रजनीश कसेरा, एसडीएम बिहारी सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं संगीत प्रेमी उपस्थित थे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE