BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 20, 2024, 10:49 am
NEWS : कैम्पस प्लेसमेंट शिविर 20 जनवरी को, नोएडा की कंपनी में रोजगार के प्रारम्भिक अवसर, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला रोजगार कार्यालय, चितौडगढ द्वारा आयोजित (अन्य सहभागी जिला उद्योग केन्द्र, आईटीआई एवं आरएसएलडीसी चित्तौड़गढ़) के संयुक्त तत्वावधान में 20 जनवरी 2024 को प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर, जिला रोजगार कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर, प्रथम तल कमरा नं 120 चित्तौड़गढ़ में आयोजित किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी मोहित सिंह शेखावत ने बताया कि निजी क्षेत्र के नियोजक जीडीएक्स, सिक्योरिटी एण्ड फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विस प्रालि 19-20, जेएएसके टावर प्रथम तल, सेक्टर 125 नोएडा-201301 (उप्र) में सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर पद की रिक्तियां उपलब्ध है जिनके लिए सुरक्षा जवान 10वीं पास या अधिक योग्यताधारी, आयु 18 से 45 वर्ष, लम्बाई 168 सेमी, वजन न्यूनतम 52 से 96 किग्रा एवं सुरक्षा सुपरवाईजर स्नातक पास या अधिक योग्यता धारी व कम्प्यूटर, आयु 21 से 45 वर्ष, लम्बाई 172 सेमी, वजन न्यूनतम 55 से 80 किग्रा हो ऐसे युवकों के लिए निजी कंपनी में रोजगार के प्रारम्भिक अवसर उपलब्ध है।
सहायक प्रशासनिक अधिकारी राजेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि जीडीएक्स, सिक्योरिटी एण्ड फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विस प्रालि नोएडा के लिए भर्ती अधिकारी राजेन्द्र सरगरा द्वारा मौके पर उपस्थित आशार्थियों का साक्षात्कार लेकर रोजगार का प्रारम्भिक अवसर प्रदान किया जाएगा, इसके लिए आपका शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है। उक्त शिविर में देश या राज्य का कोई भी आशार्थी भाग ले सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE