BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 20, 2024, 11:00 am
NEWS : ग्राहक सतुष्टि ही प्रमुख ध्येय- सेठिया, अरबन ऋण महोत्सव में 1 करोड 35 लाख के ऋण वितरण व स्वीकृतियां जारी, बेंगू शाखा में ऋण मेला प्रारम्भ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अरबन कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड द्वारा बेंगू शाखा में आयोजित विशाल ऋण मेले का शुभारंभ अध्यक्ष डॉ (सीए) आई सेठिया, निदेशक रणजीत सिंह नाहर, हेमन्त शर्मा, बृद्वि चन्द कोठारी एवं बावरमल मीणा के साथ महाप्रबन्धक दिनेश खण्डेलवाल, वसूली अधिकारी कैलाश कोहली वरिष्ट अधिकारी प्रवीण कुमार सोनी के आतिथ्य में भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।
ऋण मेला उद्घाटन के अवसर पर शाखा प्रबंधक यशवन्त सिंह बाफना, रोनक टोग्या, इन्द्रराज माली, शम्भूलाल शर्मा ने अतिथियों का उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर चुनिंदा वर्तमान ग्राहकों से व नए ग्राहकों से व्यक्तिश उनके प्रतिष्ठान पर जाकर संपर्क कर बैंक से जुडने की अपील की जायेगी। इस अभियान में ओवरड्यू खातों में भी रिकवरी हेतु विशेष आग्रह करेंगे। 
इस अवसर पर ग्राहकगण नेमीचन्द आंचलिया, श्यामसुन्दर जोशी, लक्ष्मीलाल गटयाणी, तेजमल बोहरा, शेरुमल कोठारी, अभय कुमार लुहाडिया, घनश्याम दिवाकर, चन्द्रप्रकाश पालीवाल, देवीलाल बोहरा, हरिप्रसाद तिवारी, राजकुमार पगारिया इत्यादि ने बैंक की सुविधाओं को सराहा व नये सुझाव दिये। 
बैंक की प्रबन्ध निदेशक वन्दना वजीरानी ने जिले के सभी व्यापारियों और उद्यमियों से न्यूनतम दर पर बैंक से ऋण सुविधा लेकर जुड़ने की अपील की व निकटतम शाखा प्रबंधक से या प्रधान कार्यालय में संपर्क कर त्वरित ऋण सुविधा प्राप्त की जा सकने की जानकारी दी। आयोजित ऋण मेला अभियान में 1 करोड 35 लाख रूपए से अधिक के ऋण स्वीकृतियां जारी कर ऋण वितरण प्रारंभ किया गया।
महाप्रबन्धक दिनेश खण्डेलवाल के अनुसार अभियान के तहत प्रतापगढ़ शाखा में  23-24 जनवरी, 2024 को ऋण मेले का आयोजन किया जाएगा जो कि यह ग्राहक संपर्क अभियान 31 मार्च, 2024 तक लगातार चलेगा।
कार्यक्रम का आभार शाखा प्रबन्धक यशवन्त सिंह बाफना ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE