बुरहानपुर। जिले के ग्राम बसाड़ फाटे के पास उद्योगों से निकलने वाला कैमिकल डंप किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में भारी नुकसान हो रहा है। इस मामले में प्रशासन ने संज्ञान लिया तथा टेक्सटाइल एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेश लखोटिया और शिकायतकर्ता तोताराम खंडेराव को संबंधित दस्तावेज एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।