मंदसौर। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ मिलकर प्रातः 9.30 बजे विशेष सफाई अभियान चलाया।
विशेष सफाई अभियान के दौरान विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, होमगार्ड के जवानों, नगर पालिका कर्मचारियों ने भी सफाई अभियान में श्रमदान किया। परिसर में खाली पड़ी उबड़-खाबड़ व ऊंची-नीची जमीन को भी समतल किया गया। परिसर में लगे पौधों की सिंचाई भी की गई।
श्रमदान के दौरान संयुक्त कलेक्टर राकेश शर्मा, संयुक्त कलेक्टर चंदरसिंह सोलंकी, समस्त अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।