मंदसौर। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पावन उत्सव के दौरान पशुपतिनाथ मंदिर मंदसौर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जाएगें।
जिसके अंतर्गत 20 जनवरी को दोपहर 3 बजे सुंदर कांड एवं प्रसादी वितरण, 21 जनवरी को प्रात: 6 बजे वेद पारायण प्रसादी वितरण, 22 जनवरी को प्रात: 8 बजे रामधुन स्मरण, प्रात: 11.15 श्री राम आरती, 11.30 बजे अयोध्या राम जन्मभूमि से लाइव प्रसारण, शाम 5 बजे श्री राम मंदिर शिवनाघाट महाआरती, शाम 6 बजे सवा सौ क्विंटल प्रसादी वितरण, शाम 6.30 बजे मंदिर घाट पर 51 हजार दीप जलाए जाएंगे एवं शाम 7 बजे आतिशबाजी, डिजिटल आतिशबाजी, फायर शो और लेजर शो का आयोजन किया जाएगा।