उज्जैन। उज्जैन जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा निरन्तर निकाली जा रही है। यात्रा के अन्तर्गत लगाये जा रहे शिविरों में सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। ग्रामीणजन योजनाओं के प्रति जागरूक होकर लाभांवित भी हो रहे हैं। साथ ही कृषि विभाग के द्वारा एग्री ड्रोन का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का प्रचार एवं प्रधानमंत्री के सन्देश वेन के माध्यम से किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को ग्राम पंचायत रूदाहेड़ा, ढाबला रेहवारी, खजुरिया सदर में शिविर लगाये गये। कृषि विभाग द्वारा ग्राम ढाबला रेहवारी और रूदाहेड़ा में एग्री ड्रोन का प्रदर्शन किया गया। साथ ही किसानों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त अन्य विभागों द्वारा भी शिविर में काउंटर लगाये गये और शासन की कल्याणकारी योजनाओं से आमजन को अवगत कराया। साथ ही पात्र हितग्राहियों द्वारा योजनाओं के अन्तर्गत पंजीयन भी करवाया गया।