कसरावद। ग्राम छोटी कसरावद के विद्या कुंज एकेडमी स्कूल में सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। देशभक्ति गीत पर छोटे-छोटे बच्चों ने डांस किया। वही बच्चों ने माता-पिता के आधार को लेकर भी एक नाटक की आकर्षक प्रस्तुति दी, जिसमें बच्चों ने खूब दांद बटोरी। गांव के लोगों ने बच्चों की प्रस्तुतियों को खूब सराहा और आशीर्वाद स्वरुप बच्चों को इनाम दिया।
आपकों बता दें कि यह स्कूल का चतुर्थ वर्षीय रंगारंग कार्यक्रम था। सरपंच प्रतिनिधि बबलू राठौर ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र राठौर ने किया।