शाजापुर। कलेक्टर ऋजु बाफना ने आज राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर नामांतरण के प्रकरणों को एक माह में तथा बटवारे के प्रकरणों को अधिकतम तीन माह में प्राथमिकता के साथ निराकृत करें। कोई भी प्रकरण तीन माह से अधिक लंबित नहीं रखें।
कलेक्टर ने कहा कि राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख में इन्द्राज त्रुटियों को ठीक करने के उद्देश्य से 15 जनवरी से 29 फरवरी 2024 तक चलाए जा रहे राजस्व महाअभियान के दौरान राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करें, नये राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पर दर्ज करें, नक्शे पर तरमीम, पीएम किसान का सेचुरेशन एवं समग्र का आधार से ई-केवाईसी और खसरे की समग्र आधार से लिंकिंग सहित आमजन की राजस्व से संबंधित समस्याओं का निराकरण करें।
महाअभियान में राजस्व रिकॉर्ड का वाचन, समग्र ई-केवाईसी और समग्र से खसरे की लिंकिंग, आरसीएमएस पर प्रकरण दर्ज कराना, आरसीएमएस पर लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण, उत्तराधिकार नामांकन, सीमांकन, नक्शे में तरमीम की कार्यवाही सुनिश्चित करें। राजस्व रिकॉर्ड के वाचन के लिये पटवारी पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार गाँव में खसरा, बी-1 का वाचन करें। राजस्व अधिकारियों द्वारा 31 दिसम्बर 2023 की स्थिति में समय-सीमा पार कर चुके लंबित प्रकरणों को न्यायालय में नियमित सुनवाई आयोजित कर नामांतरण, बँटवारा, अभिलेख दुरुस्ती के प्रकरणों का निराकरण करें। उत्तराधिकार नामांतरण के प्रकरणों को दर्ज कर निराकरण करें। राजस्व अधिकारी राजस्व ग्रामों के नक्शा शुद्धिकरण का कार्य प्राथमिकता से करें। विवादित सीमांकन रोवर मशीन से कराएं।