शामगढ़। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर में उत्साह देखने को मिल रहा है। उसी के साथ में बड़े शहर से लगाकर गांव कस्बे तक इसकी तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है, एक तरह से कह सकते हैं कि इस जनवरी माह में एक बार और दीपावली बड़े धूमधाम से मनाई जा रही हैं।
तो वहीं शामगढ़ तहसील के चंदवासा में सीएम राइज स्कूल में स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा भगवान राम नाम की आकृति बनाई गई।
प्राचार्य घनश्याम बागड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं, 12वीं के छात्र छात्राओं के द्वारा इस प्रकार की अनोखी आकृति बनाई गई हैं। स्कूल के स्टाफ और छात्र -छात्राओं में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा आयोजन को लेकर काफी उत्साह है। इसके साथ ही राम के भजन बच्चों के द्वारा गाये राम भजन पर छात्र-छात्राओं के द्वारा नृत्य भी किया गया।