BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 20, 2024, 5:31 pm
KHABAR : राममय हुआ पूरा देवास नगर, अशासकीय शिक्षण संस्था संचालक संघ के आयोजन में 15000 से अधिक विद्यार्थी व शिक्षक राष्ट्र जन जागरण यात्रा में शामिल हुए, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। अशासकीय शिक्षण संस्था संचालक संघ के द्वारा अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण एवं भगवान श्री राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित की गई राष्ट्र जन जागरण यात्रा में 140 स्कूलों के 15000 से अधिक विद्यार्थी एवं शिक्षक पूर्णतः अनुशासित रूप से शामिल हुए। यात्रा भोपाल चौराहे पर एकत्रीकरण के पश्चात विद्यार्थियों, संचालकों व शिक्षकों के द्वारा भगवान श्री राम की आरती के साथ प्रारंभ की गई। यात्रा की अगुवाई सुमधुर भजन कीर्तन, दोहे, व श्लोक की प्रस्तुति देते हुए की जा रही थी। पहली बार किसी बड़े स्तर के आयोजन में यात्रा में विद्यार्थियों द्वारा मधुर प्रस्तुतियां देखने को मिल रही थी। यात्रा में सभी विद्यार्थियों द्वारा रामायण के विभिन्न चरित्रों का जीवंत प्रस्तुतिकरण किया गया जिसे संपूर्ण नगर में आमजन द्वारा सराहा गया। एक साथ यात्रा में इतने राम देखकर संपूर्ण नगर राममय था। कई जगह लोग रुक रुककर राम, सीता एवं हनुमान के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे। यात्रा में विद्यालयो द्वारा भजन मंडली की व्यवस्था, बेंड, झांकियां एवं रामायण के पात्रों के चरित्रों का निर्माण विद्यालय स्तर पर किया गया था। संगठन अध्यक्ष राजेश खत्री, सचिव दिनेश मिश्रा,उपाध्यक्ष सैयद अली, कोषाध्यक्ष, सुरेश चव्हाण के कुशल नेतृत्व मार्गदर्शन में यात्रा का स्वरूप अत्यंत विशाल और भव्य था। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार यात्रा के विशाल स्वरूप को इस बात से समझा जा सकता है की यात्रा का प्रथम छोर जब सयाजी द्वार पर था तब संपूर्ण नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अंतिम छोर भोपाल रोड़ पर तालाब के समीप ही था। संगठन के प्रवक्ता आदित्य दुबे, शकील अहमद कादरी, अबरार शेख ने जानकारी देते हुए बताया की यात्रा का स्वागत नगर के विभिन्न सामाजिक धार्मिक संगठन एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया गया कई संगठनों द्वारा बच्चों के लिए जल की भी व्यवस्था की गई। कई दुकानों के व्यापारियों ने घण्टी बजाकर व फटाके फोड़कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा मे शहरी तहसील सपना शर्मा द्वारा बताया गया की पुरे हर्षाेल्लास के साथ राम यात्रा निकली है जिसमें हमारे ओर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों द्वारा ट्राफिक व्यवस्था के साथ बच्चों की स्वास्थ्य को ध्यान मे रखते हुए एंबुलेंस की भी व्यवस्था भी गई थी 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE