BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 20, 2024, 7:56 pm
NEWS : नगर परिषद क्षेत्र चित्तौड़गढ़ में विकसित भारत संकल्प यात्रा का समापन, लाभान्वित पात्र व्यक्तियों को प्रदान किए स्वीकृत पत्र, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौडग़ढ़। शनिवार को बेडेन पावेल पार्क परिसर किला रोड पर विकसित भारत संकल्प यात्रा का नगर परिषद क्षेत्र में समापन कैंप आयोजित हुआ। नगरीय क्षेत्र में आयोजित इस अंतिम कैंप में चित्तौड़गढ़ नगरवासियों को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट ने कहा कि आम जनता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर विश्वास है। कैंप में उपस्थित सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की पूरी जानकारी रखकर उनको लाभान्वित कर रहे हैं। पंचायत समिति प्रधान देवेंद्र कंवर ने उपस्थित नागरिकों से कहा कि उन्हें अपनी सभी पात्र योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ लेना चाहिए। संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री के लिए संपूर्ण भारतवर्ष के नागरिक उनका अपना परिवार है। इसी सकारात्मक सोच के साथ वे जनहितकारी योजनाए लाते हैं। 
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सागर सोनी ने कहा कि जीवन का कोई भी ऐसा पहलू नहीं है जिसको लेकर प्रधानमंत्री ने योजनाएं नहीं बनाई हो। जिला संयोजक नरेंद्र पोखरना और सह संयोजक शिरीष त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सभी वर्गों के लिए योजनाएं बनाई है। ऐसे में सभी आमजन ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का लाभ उठाएं और विकसित भारत के सपने को साकार करने में अपना योगदान दें। विकसित भारत संकल्प यात्रा के नगर संयोजक शांतनु काबरा ने स्वागत उद्बोधन दिया। विद्यालय की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना की सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी। 
शिविर में गोवर्धन जाट, लोकेश त्रिपाठी, परमजीत सिंह, सिंपल वैष्णव, गायत्री राव, अनुराधा गालव, विष्णु सेन, पूर्व पार्षद सत्यनारायण टेलर, निलेश नीलमणी, शुभम सुखवाल, धीरज सुखवाल, अभिषेक चावला, शिव टेलर, प्रसुन्न शर्मा, चंदा पाराशर, जया पंवार, गोविंद सोनी, आदि मंचासीन रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। अतिथियों ने सभी को विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत संकल्प दिलाया। अतिथियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र से सज्जित विकसित भारत संकल्प यात्रा का वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया जो  शिविर में उपस्थित लोगों को वितरित किया गया। 
शिविर में केंद्र की मोदी सरकार की 17 योजनाओं में लाभान्वित पात्र व्यक्तियों को हाथोहाथ स्वीकृत पत्र और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभान्वित पार्वती देवी ने इस योजना में तीन किस्तों में 1,20,000 रुपए प्राप्त कर इस योजना के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया जिन्होंने गरीब की परवाह कर उनके लिए ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की। इसका लाभ लेने वाले मोहम्मद हुसैन ने भी प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। शिविर में रेहड़ी लगाने वाले युवक दीनदयाल भारद्वाज ने अपनी जुबानी में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना को अपने जीवन के लिए टर्निंग प्वाइंट बताया और कहा कि उन्होंने दो बार लोन लेकर अपने व्यवसाय को बढ़ाया और लोन चुका कर अधिक राशि का लोन प्राप्त कर अपनी दुकान खोल ली है। पार्वती देवी ने भी अपने परांठा व्यवसाय के लिए योजना को लाभकारी बताया। शिविर में बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
सभी अतिथियों ने कैंप में विभिन्न विभागों के काउंटर्स का अवलोकन कर अधिकारियों को कहा कि  भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे। यही प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की मंशा है। कार्यक्रम का संचालन पारस टेलर ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE