कटनी। अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मध्य प्रदेश के कटनी जिले में भी खासा उत्साह देखने मिल रहा है। यहां पर हर वर्ग के लोग किसी न किसी तरह के अनूठे आयोजन कर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मना रहे हैं। इसी क्रम मे किड्स केयर हायर सेकेंडरी स्कूल में मानव श्रृंखला के जरिए 1000 बच्चों ने राम नाम का चक्र बनाकर राम नाम के जयकारे लगाए। राम नाम का चक्र बनाने को लेकर बच्चों ने खुद ही आगे आकर स्कूल प्रबंधन से मांग रखी थी। बच्चों व शिक्षकों की मांग पर स्कूल प्रबंधन ने इसकी तैयारी करवाई और बाकायदा स्कूल में मानव श्रंखला के जरिए राम नामी चक्र बनवाया और उद्घोषना करवाई।