BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 21, 2024, 10:54 am
KHABAR : सीएम राइज विद्यालय नीमच हुआ राममय, छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक किया रामलीला का मंचन, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। अयोध्या में होने वाले प्रभु श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर जगह विभिन्न आयोजन हो रहे हैं। इसी कड़ी में स्थानीय सीएम राइज विद्यालय नीमच केंट के नन्हे-मुन्हे विद्यार्थियों में भी बहुत उत्साह है। विद्यालय के बच्चों ने राम कथा के पात्रों का सजीव मंचन किया। 
विद्यालय के प्राचार्य किशोर सिंह जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को होने वाले श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन से देश ही नही विश्व मे भी अपार हर्षोल्लास एवं खुशी का माहौल है। भावनाओ का अदभुत ज्वार है। यह हम सभी के लिए गौरव का क्षण है। उसी परिपेक्ष्य में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, शबरी, वानर सेना और रावण का किरदार बन कर, रामलीला का मंचन किया। इस अवसर पर प्राचार्य के एस जैन, उप प्राचार्य महेश शर्मा एवं प्राथमिक प्रधानाध्यापिका मंजुला धीर ने भगवान श्री राम एवं सीता बने पात्रों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सुनीता पाटीदार किया। शिक्षिका पदमा जोकरिया व अर्चना सक्सेना के सहयोग से विद्यार्थियों ने रामायण पर आधारित नाटिका का मंचन भी किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों और विद्यार्थी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE