छिंदवाड़ा। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू भी पार्टी के अन्य नेताओं के साथ शनिवार शाम को कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां सीईओ जिला पंचायत व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर परासियाविधायक सोहनलाल वाल्मिक, जनपद अध्यक्ष आशा आम्रवंशी और कृपालशाह मर्सकोले के खिलाफ.गंभीर आरोप लगाते हुए प्रकरण दर्ज करने की मांग रखी। भाजपा अध्यक्षद्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है.कि शुक्रवार को झुर्रे में विकसित.भारत संकल्प योजना के कार्यक्रम के दौरान वे अपने भाषण में केंद्र राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दे रहे थे। तभी कांग्रेस विधायक सोहन वाल्मिक ने मेरे भाषण को रोका और तत्काल अधिकारी से दूसरा माइक लेकर मेरा माइक जबर्दस्ती बंद कराया गया।
मेरे साथ बदसलूकी कर धक्का- मुक्की की गई। सरकारी कार्यक्रम में व्यवधान डालकर कार्यक्रम बंदकराया। भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि विधायक ने अपने साथी आशा आम्रवंशी और कृपालशाह को इशारा किया। साहू ने आरोप लगाया कि कृपालशाह ने अपनी जेब से पिस्टल निकालकर लोड की गई। मेरे तरफ जैसे ही वह चलाने वाला था तो मेरे साथी भाजपा नेता सौरभ ठाकुर ने उसका हाथ पकड़ लिया, जिससे पिस्टल नीचे गिर गई।
आशा आम्रवंशी द्वारा भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। भाजपा अध्यक्ष ने मामले में तीनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग रखी। इस दौरान मोनिका बट्टी, लखन कुमार वर्मा नत्थनशाह कवरेती, विजय झांझरी, टीकाराम चंद्रवंशी, विजय पांडे,सौरभ ठाकुर, परमजीत सिंह विज और रोहित पोफली समेत अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।