शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में रेत का वैधानिक रूप से ठेका किसी दिल्ली की कंपनी को मिला है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीधी जिले के रेत करोबारी डेविड सिंह एवं मैनेजर अजीत सिंह के व्दारा सोन नदी से रेत निकलवाई जाकर रीवा, उत्तर प्रदेश में रेत का परिवहन किया जा रहा है, जिसमें रेत करोबारी व्दारा ओवर लोड रेत हाइवा में लोड कर दूसरे राज्यों में सप्लाई की जा रही है, जिससे मध्यप्रदेश सरकार को राजस्व की क्षति हो रही है। ओवर लोडिंग वाहनों के कारण सड़कों को भी नुकसान पहुंच रहा है। दुर्घटना का भय भी हमेशा बना रहता है।
इसको लेकर ब्योहारी के समाजसेवियों ने कड़ी आपत्ति जताई है और प्रशासन एवं खनिज अधिकारियों से इस पर रोक लगाने की मांग की है। अब देखने वाली बात यह होगी की इन ओवर लोडिंग रेत से भरे वाहनों पर कब तक रोक लग पाएगी।