कटनी। मध्यप्रदेश का दूसरे नंबर का सबसे बड़ा रेल जंक्शन कटनी है। जहां रोजाना हजारों की संख्या में रेल के माध्यम से यात्री आवागमन करते हैं। 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रही भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए कटनी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की दृष्टि से सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
आपको बता दंे कि ट्रेनों के माध्यम से अयोध्या के लिए भारी संख्या लोगों का जाना आना हो सकता है। साथ ही अगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के महापर्व को देखते हुए थाना जीआरपी कटनी प्रभारी अरुणा वाहने एवं आरपीएफ थाना प्रभारी अनिल दिक्षित के तत्वाधान जीआरपी आरपीएफ की संयुक्त टीम के द्वारा डॉग रूक्वाड, बीडीएस टीम की मदद से रेलवे स्टेशनो के प्लेटफार्म, मुसाफिरखाना स्टेशन के आउटर व चलित ट्रेनो में सघन जांच अभियान चलाया गया। जिससे असमाजिक तत्वों में भय हो और सफर कर रहे यात्री सुखद वा सुरक्षित यात्रा कर सके। इस दौरान डॉग स्क्वॉड की मदद से कटनी के प्रमुख तीनों रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म की सघन जांच के दौरान रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध यात्रियों के बैग की तलाशी ली गई। साथ ही रेलवे स्टेशन के परिसर का कौना-कौना चौक किया गया।