महेश्वर। गुरुवार एवं शुक्रवार को रुकमणी प्रोडक्शन द्वारा रामजी के भजन भज लो राम रामष्, श्री रघुवीर जी के अवध पूरी से और ष्राम भजन की गंगाष् की शूटिंग पवित्र एवं पर्यटन नगरी महेश्वर घाट के सुरम्य तट पर की गई। धार्मिक चौनल के सुप्रसिद्ध अभिनेता रुद्र कुमार, टीवी एक्ट्रेस समता जैन, पूजा शर्मा ने मुख्य किरदार में अभिनय किया। राम भजनों के डायरेक्टर निर्भय चौधरी, गायक भजन सम्राट अनूप जलोटा,शरद शर्मा और कपिल पुरोहित के भक्ति भावपूर्ण स्वर को महेश्वर के घाट पर फिल्माया गया। प्रोड्यूसर राजेश मिश्रा गुड्डू ने बताया कि जल्दी ही ये भजन देश की सुप्रसिद्ध चौनल मां भक्ति और सारेगामा पर रिलीज होगा। मां अहिल्या के घाटों पर फिल्माए गए इन भक्ति गीतों में नगर के स्थानीय कलाकारों ने भी अपना अभिनय किया है।