देवास। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को जागरूक करने एवं प्रजातंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 25 जनवरी को मल्हार स्मृति मंदिर देवास में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन दोपहर 12 बजे से किया जायेगा। जिलास्तरीय आयोजन के लिए अनुविभागीय अधिकारी देवास को नोडल अधिकारी बनाया है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन भी किया जायेगा।