खनियांधाना। नगर में एक दिवसीय निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन सम्पन्न हुआ। यह शिविर नंदीश्वर स्वास्थ्य सेवा समिति द्वारा सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय लटेरी के सहयोग से चेतानबाग में विशाल निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 217 नेत्र रोगियों किया परीक्षण किया गया तथा उनमें से 77 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन योग्य पहचानकर भर्ती किया गया जिसके अंतर्गत उनको निशुल्क लेंस डाले जाएंगे ऑपरेशन योग्य मोतियाबिंद मरीजों को अपने वाहनों से चिकित्सालय तक ले जाते हैं। तथा वापस यहीं पर छोड़ते हैं। इस दौरान मरीजों की सारी व्यवस्थाएं, आपरेशन, लेंस, खाना-पीना तथा चश्मा का वितरण चिकित्सालय के सहयोग से ही निशुल्क किया जाता है।
नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर शिवगनेरा पटेल ने बताया की मोतियाबिंद जैसी बीमारी उम्र के हिसाब से एवं जन्मजात से और कभी कभी आंखों में चोट आने से हो जाती है, बढ़ती उम्र के साथ तरह-तरह की परेशानियां और बीमारियां भी इंसान को घेर लेती हैं। और शरीर का सबसे प्रमुख अंग आंखें भी इससे बची नहीं रहती। आंखों की कुछ बीमारियां बढ़ती उम्र में आ घेर लेती हैं। बढ़ती उम्र में होने वाली ऐसी ही कुछ अन्य बीमारियों के बारे में जिनका समय रहते चेकअप कराया जाये, तो इनसे बचा जा सकता है।