गुना। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास हेतु एवं उनकी प्रतिभा को पहचान कर खेल भावना को विकसित कर उनको आगे उच्च स्तर तक ले जाने के लिए पीएम केंद्रीय विद्यालय गुना में मिनी स्पोर्ट डे का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य विनोद कुमार राजोरिया द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण कर स्पोर्ट्स मीट ओपन करने की घोषणा से की इसके साथ ही मुख्य अथिति द्वारा आसमान मै रंग विरंगे गुब्बारे छोड़ें गए। मुख्य अतिथि विनोद कुमार राजोरिया ने अपने उद्बोधन मैं बच्चों का उत्साहवर्धन किया एवं बच्चों को खेलों के प्रति उनकी प्रतिभा को कैसे निखारा जाए इस विषय पर विस्तार पूर्वक बताया और कहां की अगले सत्र से विद्यालय में हर माह स्पोर्ट्स इवेंट कराए जाएंगे जिससे विद्यार्थियों की प्रतिभा को सही समय पर पहचान कर बच्चे खेलों के क्षेत्र मै उच्च स्तर तक अपना स्थान बना सके नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर अपने क्षेत्र का विद्यालय का और रास्ट्र का नाम रोशन कर सके।