देवास। अयोध्या में भगवान श्री रामचन्द्र की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश और प्रदेश में हर्षाेल्लास का माहौल है जहां देवास शहर भी भगवामय हो गया है जहां लोग मंदिर में पहुंचकर भजन कर रहे हैं वही नेता हो या आमजन या जेल के बंदी सभी भगवान राम की भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं। बात करें हम देवास जिला जेल की तो यहां भी बंधिया में काफी उत्साह देखा जा रहा है जहां बंधिया द्वारा जेल के अंदर 3100 दीपक लगाकर भगवान श्री राम की आकृति बनाई गई है वहीं प्रभात फेरी भी निकाली जा रही थी। जिला जेल देवास में जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे के नेतृत्व एवं उपजेल अधीक्षक अनिल दुबे, के मार्गदर्शन में दिनांक अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जेल अधीक्षक हिमानी मनोहर ने बताया कि दिनांक 21 जनवरी को जेल में परिरूध्द बंदियों द्वारा राम नाम की श्रृंखला बनाकर 3100 दीप प्रज्वलित कर श्री राम नाम का उद्घोष किया गया एवं महिला बंदियों द्वारा प्रभु श्री राम की रंगोली बनाकर उसमें दीप जलाए गए जिसमें बंदियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। बंदियों द्वारा प्रभातफेरी भी निकली जा रही है। इसी कड़ी में आज भी सुबह से सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन एवं सायकांल को 5100 दीपक प्रज्वलित कर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।