गरोठ। गरोठ-भानपुरा क्षेत्र के विधायक चंद्रसिंह सिसोदिया ने आज ग्राम कोटडा खुर्द में प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर श्री राम मंदिर की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में पूरे ग्रामवासी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।