नीमच। शहर की विद्युत वितरण कंपनी कल 11 केवी बघाना फीडर पर मेंटेनेंस कार्य करेगी। इस कार्य की वजह से इस फीडर पर विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।
सहायक यंत्री (शहर) द्वारा बताया गया कि दिनांक 23.01.2024 (मंगलवार) को 11 केवी लाईन मेंटेनेंस कार्य होने के कारण 11 केव्ही बघाना फीडर का विद्युत प्रदाय प्रातः 09 बजे से दोपः 01 बजे तक बंद रहेगा। इस कार्य की वजह से नाका नंबर 04, होली चौक, अहीर मोहल्ला, हनुमान नगर, लेवड़ा, अर्निया थाना, किलेश्वर मंदिर, बघाना क्षेत्र इत्यादी प्रभावित होगें। आवश्यकतानुसार समय घटाया एवं बढ़ाया जा सकता है।