BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2024, 5:48 pm
BIG NEWS : देश के साथ-साथ संपूर्ण विश्व का वातावरण राममय हो गया है- सीएम डॉ यादव, रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पर भोपाल में अवध जैसा माहौल, पढ़े खबर   

Share On:-

भोपाल। अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पर भोपाल में अवध जैसा माहौल है। शुभ मुहूर्त में जैसे ही प्रभु श्री राम की पहली झलक लोगों ने टीवी पर देखी, उनके आंसू छलकने लगे। जय श्री राम का जयघोष होने लगा। श्रद्धालु नृत्य करने लगे। लोग एक-दूसरे का मुंह मीठा कराने लगे। महाआरती के साथ ही प्रसाद का वितरण हुआ। भंडारे भी शुरू हो गए।
सोमवार सुबह से शहर में उत्सव जैसा नजारा है। शहर भर में राम धुन, भजन और अखंड रामायण की गूंज सुनाई दे रही है। मंदिरों और घरों में विशेष पूजा, सुंदर कांड सहित हनुमान चालीसा के पाठ हो रहे हैं। इससे पहले प्रभात फेरियां निकली गईं।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिन की शुरुआत तुलसी मानस प्रतिष्ठान स्थित श्री सिद्ध रघुनाथ मंदिर में सफाई से की। उन्होंने यहां पूजा-अर्चना भी की। 
इस मौके पर सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से भारत वंशी उत्साह में हैं। देश के साथ-साथ संपूर्ण विश्व का वातावरण राममय हो गया है। भारत के लिए आज का दिन बहुत सौभाग्य का है। देश एक नए सांस्कृतिक अनुष्ठान और एक नए पर्व की अंगड़ाई ले रहा है, भारत के लिए आज का दिन बहुत शुभ है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE