BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2024, 8:01 pm
BIG NEWS : लक्ष्मण-परशुराम संवाद व सीता स्वंयवर ने मोहा मन, नपा के तत्वावधान में हुआ अयोध्यापति श्रीराम का मंचन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा जिला प्रशासन के मार्गदर्शन व नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के नेतृत्व में नीमच के भारतमाता चौराह (फोरजीरो) पर 2 दिवसीय रामलीला का आयोजन किया गया, जिसमें वेदनाट्य संस्था उज्जैन के 25 कलाकारों ने अयोध्यापति श्रीराम नामक नाटक का ऐसा मंचन किया कि कड़ाके की सर्दी में भी महिला-पुरूषों की भीड़ अंत तक श्रीराम के जयघोष से शहर को राममय बनाती रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक दिलीपसिंह परिहार, नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा, कलेक्टर दिनेश जैन, जिला पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, एसडीएम ममता खेड़े, सीएमओ महेन्द्र वशिष्ठ, नपा सभापति वंदना खंडेलवाल, कुसुम जोशी ने रामदरबार की तस्वीर पर मार्ल्यापण व दीप प्रज्ज्वलन से किया।
रविवार को रात 8 बजे भारतमाता चौराहा पर आयोजित हुए अयोध्या पति श्रीराम के नाटक का मंचन वेदनाट्य संस्था उज्जैन के निर्देशक विकास चौहान के निर्देशन में प्रारंभ हुआ। प्रथम दिवस प्रभु श्रीराम की आरती के पश्चात् जनक दरबार व विश्वामित्र संवाद, वनगमन व ताडका वध, अहिल्या उद्धार, रामजानकी प्रथम मिलन, राम-लखन संवाद, जनक दरबार में भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष का भंजन, लक्ष्मण परशुराम संवाद पर कलाकरों ने सुंदर प्रस्तुती दी। सीता स्वयंवर के दौरान उपस्थित नागरिकों ने जय श्रीराम के जयकारों से शहर को गंुजायमान कर दिया। प्रथम दिवस प्रभु श्रीराम के रूप में तुषार सौलंकी, लक्ष्मण के रूप में योगेश राजपूत व सीता के रूप में कामिनी बाथम ने सुंदर प्रस्तुती दी। परशुराम का कीरदार असिस्टेन्ट डायरेक्टर निलेश मालवीया ने निभाया। अंत में मुख्य नपा अधिकारी महेन्द्र वशिष्ठ, स्वास्थ्य अधिकारी कन्हैयालाल शर्मा व प्रवीण आर्य ने प्रभु श्रीराम की आरती कर प्रथम दिवस के मंचन का समापन किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में जिला प्रशासन के अधिकारी, नगरपालिका के अधिकारी व कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में महिला, पुरूष उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश पप्पू मंगल व प्रवीण आर्य ने किया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE