BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2024, 8:20 pm
BIG NEWS : राजभवन आमजन के लिए तीन दिन खोला जाएगा, केन्द्रीय संचार ब्यूरो की चित्र प्रदर्शनी लगेगी, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल के निर्देश पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन आमजन के लिए तीन दिन खोला जाएगा। राजभवन 25 जनवरी से 27 जनवरी 2024 तक निर्धारित अवधि के लिए खुला रहेगा। आम नागरिक 25 और 27 जनवरी को अपराह्न 2 बजे से 7 बजे तक राजभवन में भ्रमण कर सकेंगे। 
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को राजभवन प्रात: 11 बजे से 2 बजे तक आमजन के अवलोकन के लिए खुला रहेगा। इस अवसर पर राजभवन में केन्द्रीय संचार ब्यूरो, भोपाल द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा पर आधारित, हमारा संकल्प विकसित भारत और मध्यप्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। ब्यूरो के सांस्कृतिक दल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और कठपुतली के शो भी प्रदर्शित किए जाएंगे। प्रदर्शनी स्थल पर देश की उपलब्धियों के थ्री-डी सेल्फी बूथ लगाए जाएंगे। इस दौरान आगंतुकों के लिए प्रश्नोत्तरी के कार्यक्रम भी किए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE