नीमच। शहर की विद्युत वितरण कंपनी कल 11 केवी कीर्ति नगर फीडर पर मेंटेनेंस कार्य करेगी। इस कार्य की वजह से इस फीडर पर विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।
सहायक यंत्री (शहर) द्वारा बताया गया कि दिनांक 24.01.2024 (बुधवार) को 11 लाईन मेंटेनेंस कार्य होने के कारण 11 केवी कीर्ति नगर फीडर का विद्युत प्रदाय प्रातः 09 बजे से दोप: 01 बजे तक बंद रहेगा। इस कार्य की वजह से नीमच सिटी का कुछ क्षेत्र, किर्ती नगर, रावण रुण्डी, जुना बाजार, कोर्ट मोहल्ला, मीणा मोहल्ला, शाहबुद्दीन बाबा की दरगाह एरिया, रावत खेड़ा रोड़, जोशी मोहल्ला आदि क्षेत्र प्रभावित होगें। आवश्यकतानुसार समय घटाया एवं बढ़ाया जा सकता है।