भौरासा। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से पूर्व मंदिरों में रंग बिरंगी रोशनी की जगमगाहट हुई तो मंदिरों को फूलों से सजाया गया नगर सहित अंचल भर के कई मंदिरों पर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में विधुत साज सज्जा की गई है। आज 22 जनवरी को मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए गए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान के बाद मंदिरों में लोगो द्वारा श्रमदान किया गया वही स्वच्छता अभियान चलाकर मंदिर परिसर की साफ सफाई की गई देश भर के साथ नगर सहित अंचल भर में भी अयोध्या में हूए प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का उमंग और उत्साह देखा गया आज 22 जनवरी को जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए वही नगर के छोटा हनुमान चौक गोपेश्वर चौक व अन्य वार्डों में भी रंगोली बनाकर दीपक लगाकर उत्सव मनाया गया।