शाजापुर। केंद्र सरकार द्वारा संचालित भारत संकल्प यात्रा में तहत आज कालापीपल तहसील के ग्राम भैसागड़ा में प्रदेश के राज्यपाल महामहिम मंगू भाई पटेल शामिल हुए। भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से हितग्राही को संबोधित करते हुए राज्यपाल महामहिम द्वारा लाभान्वित हितग्राहियों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया।
महामहिम ने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में बैठे उस गरीब व्यक्ति तक पहुंचाना ही इस यात्रा का उद्देश्य है। क्षेत्र के विधायक घनश्याम चंद्रवंशी द्वारा भी संकल्प यात्रा के माध्यम से हितग्राही योजनाओं के बारे में जानकारियां दी गई। कार्यक्रम के समापन के पूर्व सभी आमजन ने राष्ट्रगान गाया। इस मौके पर महामहिम राज्यपाल, शाजापुर विधायक अरुण भीमावत, क्षेत्रीय विधायक घनश्याम चंद्रवंशी, कलेक्टर व एसपी सहित बड़ी संख्या में आमजन व प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।