रतलाम। वनविभाग रतलाम के वन पाल बृज बिहारी लाल पुष्कर को 15000 रूपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। बृज बिहारी नामली में पदस्थ थे।
लोकायुक्त निरीक्षक दीपक कुमार सेजवार ने बताया कि उज्जैन टीम ने वन विभाग कार्यालय परिसर में यह कार्रवाई की है। बृज बिहारी लाल पुष्कर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।