BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 23, 2024, 4:36 pm
BIG NEWS : कलेक्‍टर जैन एवं जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद ने की जनसुनवाई, 57 लोगों की सुनी समस्‍याएं, निराकरण के दिए निर्देश, पढ़े खबर   

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर कार्यालय नीमच में मंगलवार को कलेक्‍टर दिनेश जैन एवं जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने जनसुनवाई करते हुए 57 लोगों से रूबरू होकर, उनकी समस्‍याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर संयुक्‍त कलेक्‍टर प्रिती संघवी, डिप्‍टी कलेक्‍टर संजीव साहू, किरण आंजना, सभी एसडीएम, सहित विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में कास्वी तहसील जीरन के मिटठुसिंह राजपूत ने पुत्र के उपचार हेतु आर्थिक सहायता पर कलेक्‍टर दिनेश जैन ने नशामुक्ति केन्‍द्र में भर्ती करवाने के निर्देश दिए। लासुर की फुलकुंवर ने धोखे से जमीन बेचने की शिकायत पर कलेक्‍टर ने तहसीलदार जावद को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए। नीमच के भंवरलाल ने लाईट चोरी करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, जावद के इकबाल ने वार्ड नं 2 से अतिक्रमण हटवाने एवं कछाला के छोगालाला धाकड ने बैंक खाते में कटोत्री राशि पुन: दिलवाने संबंधी आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत किया।
इसी तरह रामपुरा दरवाजा नीमच सिटी की दिपीका, मनोज खरे, सीताबाई, अम्‍बेडकर कालोनी नीमच के मोहनलाल भील, रजा कालोनी निम्‍बाहेडा जिला चित्‍तौडगढ की शाहीन बी, पिपलोन के देवकिशन, बावल दरवाजा जावद की रूकमणबाई धाकड, आफीसर कालोनी के रहवासीगण, नीमच के शिवराम पाटीदार, नयागांव की वीरूबाई गायरी, बघाना के लक्ष्‍मण, नीमच के अफजल पठान, विकास नगर नीमच के राजेन्‍द्र प्रसाद, बराडा के मुकेश कुमार एवं मुलचंद मार्ग के माधवलाल गुचबंदिया ने भी अपना आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत कर समस्‍याएं सुनाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE