नीमच। एनसीसी इंदौर ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर सौरभ जैन ने आज नीमच यूनिट का निरीक्षण किया। ब्रिगेडियर सौरभ जैन नीमच विजिट पर आए हुए है। उन्होंने
मंगलवार को कनावटी स्थित 5 मध्यप्रदेश स्वतंत्र कम्पनी एनसीसी का निरीक्षण किया। ब्रिगेडियर जैन ने गार्ड ऑफ ओनर के पश्चात यूनिट के ले-आउट का निरीक्षण किया। कमान अधिकारी कर्नल रिज़वान खान ने यूनिट की वार्षिक गतिविधियों से ग्रुप कमांडर को अवगत कराया।
युनिट के एएनओ से चर्चा करने के पश्चात ग्रुप कमांडर सौरभ जैन ने शासकीय पीजी कॉलेज नीमच का विजिट किया। यहां एनसीसी कार्यालय का निरीक्षण कर प्राचार्य से चर्चा की। फिर स्प्रिंगवुड स्कूल नीमच में कैडेट्स से चर्चा कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया। ब्रिगेडियर जैन ने सीआरपीएफ के डीआईजी ब्रिगेडियर अनमोल सुद वीएसएम से भी मुलाकात की।