बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर शहर में जिला कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को कोंग्रेसियों ने मोन धरना दिया, कोंग्रेसियों का कहना है की राष्ट्रीय नेता राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम में भाजपा द्वारा भेजे गए कुछ उपद्रवियों ने बेनर ,झंडे फाड़कर राहुल गांधी के साथ झूमाझटकी कर उत्पाद मचाया ,यह उपद्रवी चाहते है की राहुल गाँधी की यात्रा असफल हो जाये घटना के बाद राहुल गाँधी ने इसका मौन विरोध किया था इसी को देखते हुए देशभर में कोंग्रेस पार्टी ने मौन धरना दिया है। और उपद्रवियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।