सेगांव। सनातन धर्म के लिए गौरव का दिवस 22 जनवरी ऐतिहासिक रूप से राम राज्य की शुरुआत का दिन था। 501 वर्षों बाद सनातनियों के आराध्य भगवान श्री राम अपनी जन्मभूमि पर भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हुआ जहां मेरा गांव मेरी अयोध्या के तहत नगर नगर भगवा पताकाओं व बैनर स्वागत गीत गाकर स्वागत मंच लगाकर एक ऐतिहासिक दिन के रूप में मनाया गया।
नगर के श्री राम मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए क्षेत्र की प्रसिद्ध देवी श्री लालबाई फुलबाई माताजी मंदिर पहुंची। नगर वासियों द्वारा ढोल ताशों मंजीरों व बैंड बाजे पर जमकर थिरकते हुए बड़ी संख्या में महिलाएं पुरूष व बालक बालिकाओं ने हिस्सा लिया। जगह जगह पुष्पवर्षा के साथ दशोरा नागर समाज द्वारा शोभायात्रा में पधारे सभी श्रद्धालुओं को मुह मीठा महाप्रसादी के साथ कराया गया। श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया। जिसके बाद पोहा व हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। वही श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा व महा आरती कर रहा प्रसादी का वितरण शाम को किया गया।
अभिजीत शुभ मुहूर्त में कई शादियां,सगाई,मंदिरों में पूजन पाठ, मकान उद्घाटन,कार्य भी हुए। जिस कारण से कई घरों में टीवी पर भी लाइव प्रसारण भी देखा गया।