देवास। शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मंगलवार को असम की भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने स्थानीय शिवाजी पार्क महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष एक घंटे के लिए मौन धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।शहर अध्यक्ष मनोज राजानी ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ों न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा जब मणिपुर से होते हुए असम पहुंची तो वहां भाजपा के गुंडा तत्वों ने यात्रा पर हमला कर दिया। असम के मुख्यमंत्री अपनी प्रशासनिक और अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए भारत जोड़ों न्याय यात्रा पर हमले करवा रहे हैं। इसी के विरोध में सभी देवास के कांग्रेसजनों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया और भाजपा सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाया।उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी कहते थे कि मौन में बहुत बड़ी ताकत होती है। आज मौन धरना पूरे देश में दिया जा रहा है। ताकि हमें शक्ति मिले। इन अशुरों से लड़ने की ताकत मिले। इन दुष्टों का हम नाश करें ऐसी कामना करते हैं। इस दौरान कांग्रेसियों द्वारा सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण भी किया गया।